महराजगंज , जुलाई 12 -- त्तर प्रदेश के महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था।

शनिवार की देर रात लगभग 10 बजे एसएसबी की 22वीं वाहिनी, सोनौली के जवानों को नेपाल सीमा से भारत की ओर आते समय एक संदिग्ध विदेशी नागरिक दिखाई दिया। रोककर पूछताछ की गई तो उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। तत्काल एसएसबी ने थाना सोनौली पुलिस को सूचना दी। संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जॉर्डन ब्राउन निवासी कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा, धार्मिक पुस्तकें, एआई ट्रांसलेटर, एक अदद पासपोर्ट चीन राष्ट्र, डायरी, घड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत सामान बरामद किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अमेरिकी नागरिक होने का दावा करने वाले के पास चीन का पासपोर्ट मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित