रायपुर , अक्टूबर 21 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के गुजरा गांव में पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस भंडार कक्ष में रखे करीब 95 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने हरीश साहू (40) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित