भरतपुर , अक्टूबर 09 -- राजस्थान में एनसीआर क्षेत्र में भरतपुर जिले में नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नियम को सख्ती से लागू करने के बाद शुक्रवार को वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
जिला रसद विभाग के सूत्रों ने बताया कि सभी पैट्रोल पम्पों पर स्वचालित नम्बर प्लेट पहचान (एएनपीआर) प्रणाली लगाने एवं जागरूकता बोर्ड प्रदर्शित करने के साथ ही वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के बिना किसी भी वाहन को ईंधन उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश दिये गये हैं।
सभी कम्पनियों के संबंधित विक्रय अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के पैट्रोल पम्पों पर इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित निगरानी एवं सात दिवस में अनुपालना रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित