सूरजपुर , सितंबर 26 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर कनिष्ठ अभियंता (जेई) से कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला आज सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है।

पुलिस से आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, बिजली काटे जाने की बात को लेकर कुछ लोग सूरजपुर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने कार्यालय में मौजूद कनिष्ठ अभियंता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित