कौशांबी , सितंबर 29 -- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा में मंगलवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर एक इलेक्ट्रीशियन की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शारदा (60) आज मेहता रोड स्थित अमित पंजाबी के घर बिजली ठीक करने गया था। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया और वह डर कर अपने बचाव में भागने लगा। इस बीच हाई टेंशन तार उसे छू गई और झुलसकर उसकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित