भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में भरतपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत विभाग के बिजली घर परिसर में भीषण आग लग जाने से मंगलवार शाम को अफरा तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली घर के मुख्य उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए दमकल की गाड़ियां प्रयास में लगी हैं। परिसर में खड़ी सूखी घास-फूस और झाड़ियों की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार से आस-पास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित