भरतपुर , जनवरी 23 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई जबकि भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खटनावली गांव में एक पशुबाड़े में लगे बबूल के पेड़ पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इससे सपना (30) पत्नी पप्पू जाटव गंभीर रूप से झुलस गईं। जबकि भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की सहायता से घायल महिला को बयाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

बिजली गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित