शिवपुरी , फरवरी 03 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

अमोला पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सिला में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम वीर सिंह (26) बताया गया है। युवक अपनी झोपड़ी में सो रहा था। इस दौरान बारिश के बीच बिजली उसकी झोपड़ी पर गिर गई, जिससे युवक की मृत्यु हो गई तथा झोपड़ी भी जल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित