भरतपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में जौतरौली गांव में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद घरों पर गिरे विजलीं के तारों की चपेट में आने से 10 से अधिक लोग झुलस गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से अधिक ग्रामीण महिला, पुरुषों को रुदावल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमे से दो महिलाओं की गम्भीर हालत को देखते उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।
प्रशासनिक सूत्रों ने हादसे में घायले की संख्या में इजाफे की सम्भावना से इन्कार नही किया है। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में लगी आग को तारों ने पकड़ लिया। उसके बाद तार टूट टूट कर घरों पर गिरने लगे। घटना के दौरान तारों में करंट था। लोग घरों के बाहर बैठे हुए थे। जिससे वं करंट की तारों की चपेट में आते चले गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित