मुरैना , अक्टूबर 29 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के परम सिंह का पुरा गांव में बिजली का तार डालने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उदय सिंह जाटव के बेटे रंजीत और भूरा अपने घर में बिजली जलाने के लिए दूसरी जगह से तार डालकर ला रहे थे। इसी बात को लेकर हरिसिंह जाटव, उसके बेटे अर्तेंद्र और प्रमोद तथा भांजे नीकेश जाटव ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित रूप से पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें सड़क पर पटककर पीटा। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित