भिवानी , अक्टूबर 21 -- हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा सरकार और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में बुधवार को भिवानी में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एचईआरसी के आदेशों की प्रतियां जलाकर रोष जताया।

संघर्ष मोर्चा ने 22, 23 और 24 अक्टूबर को प्रदेशभर में तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। मोर्चा नेताओं के अनुसार, 24 अक्टूबर को हड़ताल के अंतिम दिन आगामी आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित