धमतरी , मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के बगमरा गांव में आज बिच्छू के डंक से तीन साल के एक मासूम की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बगमरा गांव निवासी तीन वर्षीय शिवांश साहू अपने घर के आंगन के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। डंक लगते ही मासूम की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घबराए परिजन उसे तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित