बारां , अप्रैल 14 -- राजस्थान में बारां में राज्य सरकार शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग ने बारां जिले के अतिरिक्तजिला परियोजना समन्वयक हरिशचन्द्र प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ)में रख दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह कार्रवाई की गयी है। आदेश के अनुसार, अगली नियुक्ति तक उनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा रहेगा। यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित