चंडीगढ़ , मई 29 -- हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का बासमती उद्योग गंभीर संकट से गुजर रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बासमती निर्यात प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों, मजदूरों और उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि बासमती केवल कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। धान की बुवाई के मौसम से पहले निर्यात में आई रुकावट ने किसानों और उद्योग जगत के सामने अनिश्चितता पैदा कर दी है।

कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से विदेश, वाणिज्य और कृषि मंत्रालय के स्तर पर समन्वित प्रयास करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित