रुद्रपुर , जून 11 -- उत्तराखंड के रूद्रपुर में गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक को सुरक्षित मुक्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्रपुर प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में चले अभियान में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम और जिला टास्क फोर्स के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया। जांच में बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई।
बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत बच्चे को बाल श्रम से तत्काल मुक्त कराया गया। नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित