भिवानी , अक्टूबर 19 -- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से बाल महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला बाल कल्याण परिषद भिवानी के प्रधान साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर को बाल भवन में आयोजित होंगी।

जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जोनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित