नयी दिल्ली , जनवरी 13 -- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में रांची के मौसीबाड़ी से लापता दो भाई बहिनों से संबंधित मामले की समीक्षा के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य सचिव के साथ बैठक की।

आधिकारिक सूचना के अनुसार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी इससे पहले लापता बच्चों के आवास पर गई और उनके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से भी फोन पर बात की और लापता बच्चों की तत्काल बरामदगी के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित