टिहरी , सितंबर, 24 -- उत्तराखंड में महिला कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल की ओर से विकासखंड जौनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी में बाल अधिकार एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को लेकर गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सहित करीब 230 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर प्रीति बिजलवान एवं राधा भट्ट ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण और उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं तथा संकट की स्थिति में बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा की स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध तंत्र का उपयोग किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित