नई दिल्ली , अक्टूबर 13 -- छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थित वेदांता समूह के प्रमुख बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने स्विट्जरलैंड स्थित गैर-लाभकारी संस्था द डीयर फाउंडेशन और ट्रांसलेशनल एआई फॉर नेटवर्क्ड यूनिवर्सल हेल्थकेयर (तानूह) फाउंडेशन के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं जिनका उद्देश्य स्तन कैंसर की समय पर पहचान, जांच और इलाज को संभव बनाना है।

वेदांता की एक विज्ञप्ति के अनुसार देश के प्रमुख कैंसर चिकित्सा संस्थानों में गिने जाने वाले समूह का स्थान बीएससी द डीयरफाउंडेशन के साथ मिल कर सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों की महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने और खुद से जांच करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए 'डीयर यू' नाम के एक मुफ्त ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ऐप हिंदी सहित 11 भाषाओं में स्तन स्वास्थ्य की जांच करने के लिए चरण-दर-चरण जानकारी देता है और नियमित रूप से खुद जांच करने के लिए रिमाइंडर भी भेजता है।

इसके अलावा, बीएससी और आईआईएससी बेंगलुरु स्थित तानूह फाउंडेशन मिलकर एआई आधारित एक स्क्रीनिंग टूल विकसित करेंगे। तानूह फाउंडेशन, शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित हेल्थकेयर क्षेत्र में एआई का उत्कृष्टता केंद्र है। इस अभियान के दौरान मरीजों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार स्क्रीनिंग मॉडल विकसित करना है, ताकि स्तन कैंसर की जल्दी पहचान हो सके और जांच का खर्च कम किया जा सके।

भारत में ब्रेस्ट कैंसर के 60 प्रतिशत से अधिक मामलों का पता उसके तीसरे और चौथे चरण में पता लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित