बालोद , अप्रैल 03 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शीतला मंदिर के फंड और देव पंच को बदले जाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। ग्रामीण बैठक में विवाद और मारपीट के बीच पूर्व सरपंच के बेटे ने उप सरपंच के भतीजे को चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाट का है।
गुरुवार की रात गांव के कला मंच में शीतला मंदिर के फंड, पूजा व्यवस्था और मंदिर का प्रभार संभालने वाले देव पंच को बदले जाने के विषय पर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में गांव के उप सरपंच डोमेन्द्र देशमुख, पूर्व सरपंच बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, लोकनाथ यादव, टूमन, प्रमोद देशमुख, देवेंद्र देशमुख, सत्यम, भोज कोठारी, झग्गर देशमुख, चीमन देशमुख और कोटवार टोमन साहू के बीच विवाद बढ़ गया और दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित