बालोद , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गंजडीह गांव के जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम मौके पर पहुंची। मौके पर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित