बालोद , अप्रैल 14 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बालिका के साथ किराने की दुकान पर छेड़खानी का मामला सामने आया है जिसमें 56 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरी घटना बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार कि है जहां 11 वर्षीय मासूम बालिका के साथ छेड़खानी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 56 वर्षीय आरोपी ने बालिका को दो रुपये वाली बर्फ से बनी पेप्सी का लालच देकर अपनी दुकान के अंदर एक कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। गनीमत रही कि बालिका समय रहते भाग निकली और परिजनों को सारी घटना बता दी।
परिजनों ने घटना के बाद पुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसकी जानकारी आज पुलिस ने वार्ता से साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित