भरतपुर , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में सोमवार को पांच आरोपियों द्वारा 13 वर्ष की एक बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की आरोपी चार युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन एक युवक अभी फरार है।
पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि बालिका लघुशंका के लिए उठी तो पड़ोसी उसे घर से उठा कर ले गए। जिसके बाद पड़ोस के घर में उसके साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया।
मामले का पता तब चला जब रात करीब डेढ़ बजे बड़ा भाई रात को पानी पीने के लिए उठा तो बालिका घर में नहीं थी। जब घर वालों ने उसे ढूंढा तो बच्ची पड़ोसी के घर में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित