भरतपुर , अगस्त 18 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में राजकीय बालिका गृह में मंगलवार को एक मंदबुद्धि बालिका के करीब 30 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी सतीश चंद शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस बीच पुलिसकर्मी सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ के नीचे बड़ी बड़ी चादरों का जाल बनाकर हाथों में थामे रहे।

बाद में क्रेन बुलाकर काफी मशक्कत के बाद बालिका को सकुशल पेड़ से उतारा गया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित