भुवनेश्वर , मई 26 -- ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने इस महीने की शुरुआत में भुवनेश्वर के बाहरी इलाके बालिअंता में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक आरक्षक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान बिनोद कुमार बेहेरा (48) के रूप में हुई है। उसे केंद्रपाड़ा जिले के इंदुपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। अपराध शाखा के अनुसार, यह गिरफ्तारी जांच में एकत्र पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई है। पुलिस को यहां के सत्य नगर क्षेत्र के निवासी बेहेरा की जीआरपी आरक्षक पर जानलेवा हमले करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित