भीलवाड़ा , मार्च 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के श्रीसांवरिया हनुमान मंदिर में हनुमानजी के भजनों की ऐसी धारा बही कि हजारों श्रद्धालु स्वयं को झूमने से नहीं रोक पाए।

भक्ति का यह अनुपम नजारा रविवार रात कारोही में राजमार्ग पर स्थित श्रीसांवरिया हनुमान मंदिर के चार दिवसीय छठे पाटोत्सव के पहले दिन मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में साकार हुआ।

प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने हनुमानजी की भक्ति में वीरा हनुमाना अति बलवाना, श्रीरामजी के दूत खास बालाजी, केसरी के लाल अपने रामजी से कह देना जय सियाराम, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में जैसे भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित