पटना , मई 21 -- ्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बालश्रम के विरुद्ध चलाए गए विमुक्ति अभियान में राज्यभर में विगत दो दिनों में कुल 68 जगहों पर छापेमारी की गई है, जिसमें कुल 34 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। विभाग के निर्देश पर गोपालगंज, बेगूसराय, औरंगाबाद, सिवान, गयाजी के अलावा बेतिया में बालश्रम के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। बेतिया के श्रम अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में चनपटिया प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावादल ने जांच अभियान चलाकर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धावा दलों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के लौकरिया चौक स्थित मेसर्स शिवसागर राम मीट की दुकान से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया है। इसके बाद दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति, बेतिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां निर्देशानुसार उन्हें बालगृह भेक दिया गया। संबंधित नियोजक के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित