पटना , मई 16 -- र-परिवार से बिछड़ चुके बालगृहों के बच्चों और युवाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है।

समाज कल्याण विभाग की राज्य बाल संरक्षण समिति ने 14 अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण देने और इसके बाद रोजगार दिलाने की विशेष कार्ययोजना तैयार की है। मिशन वात्सल्य के तहत बाल देखरेख संस्थानों (बालगृहों) में रह रहे 16 से 18 वर्ष के किशोरों तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके केयर लीवर्स को उनकी रुचि के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एजेंसियां इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की पूरी व्यवस्था करेंगी।

यह योजना पहले केवल होटल मैनेजमेंट तक सीमित थी, जिसमें 20 युवा बेंगलुरु के विभिन्न होटलों में कार्यरत हैं। तीन वर्ष पहले इसे स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब विस्तारित रूप में जल्द शुरू कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित