मैड्रिड , जनवरी 26 -- एफसी बार्सिलोना ने हॉफ टाइम के बाद आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए ओविएडो पर 3-0 से हराया इस जीत के साथ ला लीगा में वह तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको ने ला लीगा में मालोर्का पर आसान जीत दर्ज की।

ओविएडो के अनुशासित रक्षापंक्ति ने पहले 45 मिनट तक मैच को गोल रहित रखा, इससे पहले 52वें मिनट में डैनी ओल्मो ने एक शॉट से गतिरोध को तोड़ते हुए गोल दागा।

एक खराब बैकपास की वजह से राफिन्हा ने चार मिनट बाद बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया। एक और गलती से बार्सिलोना को गेंद मिली और लामिन यामल ने ओवरहेड किक से नतीजा पक्का कर दिया।

एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड मालोर्का पर 3-0 की घरेलू जीत के बाद तीसरे स्थान पर रहा। अलेक्जेंडर सोरलॉथ ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, डेविड लोपेज के 75वें मिनट में किये गये गोल से स्कोर 2-0 हो गया। इसके बाद थियागो अल्माडा ने मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले तीसरा गोल किया।

रियल सोसिदाद ने सेल्टा विगो पर 3-1 की घरेलू जीत के साथ अपनी बेहतर फॉर्म जारी रखी, जिसमें मिकेल ओयारजाबल के दो गोल और ब्राइस मेंडेज की पेनल्टी शामिल थी। हाफटाइम से ठीक पहले फाउल के लिए डुजे कैलेटा-कर को बाहर भेजे जाने के बाद भी रियल सोसिदाद ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित