कोलकाता , जुलाई 07 -- पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को बारुईपुर में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिवार को आरोपी को बख्शे नहीं जाने का भरोसा दिलाया है।
सुश्री अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को बारुईपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिलने से पहले और श्री लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के रिश्तेदारों से मुलाकात करते हुए उनके प्रति एकजुटता दिखाई और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए राज्य सरकार की न्याय को सुनिश्चिच करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस घटना ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का भी ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से जांच की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट सात दिनों के भीतर देने को कहा गया है। आयोग ने राज्य पुलिस से उस मॉब लिंचिंग के बारे में भी जानकारी मांगी है जो घटना के बाद हुई थी और जब लोगों के भारी आक्रोश के बीच एक गुस्साई भीड़ ने एक संदिग्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
मामले में रविवार सुबह बारुईपुर के धापधापी इलाके में तब तनाव फैल गया, जब एक तालाब से नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित