बेमेतरा , जुलाई 07 -- ) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम बैजी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। विद्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण स्कूल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस वर्ष भी लगातार वर्षा के बाद पूरा परिसर जलमग्न हो गया, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों का विद्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया है।
विद्यालय में कुल पांच भवन हैं, जिनमें से चार भवन अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं। भवनों की छतों से प्लास्टर गिरने की आशंका के चलते उनका उपयोग बंद कर दिया गया है। ऐसे में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को एक ही भवन में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही थी, जिससे शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित