देवरिया, मई 29 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम परिवर्तन तथा बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

आज यहां सुबह मेघ गर्जना,तेज हवा और अचानक बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। देवरिया के कलेक्ट्रेट परिसर और दिवानी कचहरी भारी जल जमाव देखा जा रहा है। अचानक बारिश को देखते हुए वकीलों तथा वादकारियों का समय से कचहरी न पहुंचने के कारण कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जिला जज और जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजकर अपने अधिनस्थ न्यायालयों में इस स्थिति को देखते हुए सामान्य तिथि लगाने की मांग किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि आज किसी वादकारी तथा वकील के न आने पर मुकदमें कोई प्रतिकूल आदेश न पारित करने का निवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित