जगदलपुर , सितंबर 14 -- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। महज 23 मिनट की बारिश में कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों में कचरा जमा होने और पानी की निकासी प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित