बेंगलुरु , अक्टूबर 17 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को खेला गया पांचवां टी-20 मुकाबला बारिश के कारण कुछ ओवरों के खेल के बाद रद्द घोषित कर दिया गया। इसी के साथ पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला।

बारिश के कारण इस मुकाबला 9-9 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में पावरप्ले 2.4 ओवर का होना था।

इससे पहले आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने वर्षा बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में पहले ही ओवर में भारत को अभिषेक शर्मा (छह) रन के रूप में पहला झटका मिला। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 10 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (30) रन ठोक डाले। उन्हें तीसरे ओवर में शमार जोसेफ ने आउट किया। सातवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंदों में (22) रन बनाकर आउट हुये। आठवें ओवर में शमार स्प्रिंगर ने तिलक वर्मा (आठ) रन को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद फिर से आई बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित