भरतपुर , अगस्त 07 -- राजस्थान में भरतपुर सम्भाग के पांचों जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार को डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में घिलावटी गांव में दो मंजिला मकान ढह गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारिश से हरिराम गुर्जर का मकान अचानक ढह गया। इससे घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

मकान के अचानक धराशायी होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को लेकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित