सहारनपुर , जुलाई 09 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 जुलाई को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने निर्देश दिया है कि आदेश का सभी विद्यालयों द्वारा कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित