जगदलपुर , जून 02 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर में छापर भानपुरी स्थित जलनी माता गुड़ी परिसर में मंगलवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हितग्राहियों ने भाग लिया।
अचानक हुई बारिश के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हालांकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर का आयोजन जारी रहा और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
विधायक विनायक गोयल बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र लोगों को सामग्री तथा सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सुशासन तिहार इसी उद्देश्य को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित