निशिन (जापान) , सितंबर 28 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में होने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल को वहां हो रही भारी बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया। जिसके बाद नियमानुसार शीर्ष रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

आज यहां लगातार हो रही बारिश के कारण टॉस में देरी की संभावना जताई जा रही थी। इसी दौरान मैच रैफरी ने भारी बारिश को देखते हुए मैच को रद्द घोषित कर दिया। इसी के भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका या नेपाल में से किसी एक टीम से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित