बेंगलुरु , अक्टूबर 17 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने शनिवार को यहां वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया।

दोनों टीमें चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच चुकी है लेकिन यहां हो रही हल्की बारिश के कारण अभ्यास नहीं किया। पिच और मैदान को भी कवर से ढके हुए है।

भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया था। उन्होंने कहा था कि तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित