कोलंबो , फरवरी 21 -- पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाला टी-20 विश्वकप के सुपर आठ का पहला मुकाबाल बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया। इसी के साथ दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिये गये।
आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के कारण प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच को मैच रेफरी और अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित