भरतपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में मानसून की बेरुखी से दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वही खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर चिंता नजर आने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान खरीफ फसलों की बुवाई के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है। बारिश में देरी के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। आसमान में बादल छाए रहने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके चलते लोगों को गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बार जुलाई के महीने में अब तक संभाग में बहुत कम बारिश हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित