श्रीनगर , जून 20 -- जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शनिवार को एक कैब के सड़क से फिसलने के कारण आठ लोग घायल हो गयेअधिकारियों ने बताया कि टंगमर्ग इलाके में बाबा रेशी के पास टवेरा कैब का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क से फिसल गयी, जिससे उसमें सवार आठ यात्री घायल हो गये। घायलों को तुरंत पास के मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

टंगमर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित