श्रीनगर , जून 10 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले में मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में शामिल होने के आरोपी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया गया हैपुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कटिपोरा टंगमर्ग के निवासी एसपीओ खालिद नज़ीर खान को उस समय सेवा मुक्त कर दिया गया जब कुंज़र पुलिस स्टेशन में दर्ज एनडीपीएस मामले में उनका नाम सामने आया। एसपीओ कम वेतन वाले अंशकालिक कर्मचारी होते हैं जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में कई तरह के काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित