अलवर , मई 21 -- केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आठ मार्च को बारामुला में शहीद हुए राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के रामसिंहपुरा गांव के नितेश को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री यादव ने गुरुवार को शहीद के परिजनों से मुलाकात करके गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शहीद नितेश का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका योगदान राष्ट्र की रक्षा और सम्मान का प्रतीक है।
श्री यादव ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अंजली यादव सहित शहीद के परिजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित