पुणे , अप्रैल 21 -- सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि न केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), बल्कि महा विकास अघाड़ी के सभी घटक दल, उनके नेता, कार्यकर्ता और मतदाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार का मजबूती से समर्थन कर रहे हैं।
श्रीमती सुले बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए रैली को संबोधित कर रही थीं। गौरतलब है कि जनवरी में एक विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है, जिस पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।
सांसद ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, उद्धव ठाकरे, संजय राउत, अरविंद सावंत, आदित्य ठाकरे, हर्षवर्धन सपकाल, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल सहित महाविकास अघाड़ी के सभी नेताओं की ओर से बारामती का हर कार्यकर्ता और मतदाता इस चुनाव में श्रीमती पवार के पीछे मजबूती से खड़ा रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित