मुंबई , अप्रैल 04 -- महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) से समर्थन मांगा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है। यह उपचुनाव इस साल जनवरी में विमान दुर्घटना में पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के कारण हो रहा है। श्री सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार हैं।

इस बीच शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने भी यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया हैं कि यह उपचुनाव निर्विरोध हो। हालांकि, अब निर्विरोध चुनाव की संभावना कम दिखाई दे रही है, क्योंकि तीन उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित