बारामती , मई 04 -- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
बारामती उपचुनाव में कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला एक तरफा सुश्री पवार के पक्ष में नजर आ रहा है। मतगणना के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर समर्थन के लिए जनता का आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से जश्न न मनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित