बाराबंकी , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एसयूवी के ट्रेलर के पीछे से टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार इनोवा आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई जिससे इनोवा में सवार राहुल (35), राहुल कुमार (36), सत्यम (38) व सूरज यादव (30) की मौत हुई है। वहीं चंदन सिंह (35), पंकज (34) प्रशांत घायल हो गए उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार सभी वाराणासी से कैंची धाम जा रहे थे। इनोवा सवार लोग गाजीपुर और बलिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित