बाराबंकी , जून 30 -- बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों मे हुयी मौत से आक्रोशित परिजनो ने शव को बीच सड़क पर रख कर जाम लगा दिया गया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। पथराव में रामनगर कोतवाल सहित पांच सिपाही घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत बाराबंकी बहराइच मार्ग पर 2:30 बजे जाम लगाया गया। उनकी मांग थी कि मृतक जितेंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
गौरतलब है कि सोमवार को कटियारा गांव के जितेंद्र का शव फंदे से लटका मिला था। परिजन जितेंद्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसी प्रकरण में हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जाम लगाया गया । जब पुलिस सड़क पर लगा जाम खुलवाने पहुंची तभी ग्रामीण उन पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सिंह पांच सिपाही घायल हो गए।
घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन अपराह्न 4:30 बजे तक आवागमन बहाल नहीं हो सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित