बाराबंकी , जून 28 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। यह घटना रामनगर-बदोसराय मार्ग पर लोधपुरवा गांव के पास हुई, जब फूलमती (62) शौच से लौटकर घर आ रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। मृतका के बड़े बेटे जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मां सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। लगभग 5:25 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित